Saturday, April 25, 2026

Google search engine
Homeनेशनलकेंद्र के कर्मचारियों का 3 फीसदी बढ़ाया गया महंगाई भत्ता

केंद्र के कर्मचारियों का 3 फीसदी बढ़ाया गया महंगाई भत्ता

मोदी सरकार ने दीवाली से पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारी को तोहफा दिया है. सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की है. यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी.

दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों से पहले महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी की गई हैकेंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया दिवाली से ठीक पहले अक्टूबर के वेतन के साथ दिया जाएगा. इसके साथ ही यह दर मूल वेतन और पेंशन के 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गई.

यह बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स पर भी लागू होगी. इस बढ़ोतरी से करीब 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को लाभ होगा.

सरकार की ओर से साल में दो बार (जनवरी और जुलाई) महंगाई भत्ते में संशोधन किया जाता है. ये इस साल का दूसरा महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी है. यह संशोधन सातवें वेतन आयोग के तहत अंतिम होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments