Saturday, April 25, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपीएम मोदी ने की पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपए के राहत...

पीएम मोदी ने की पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा, बाढ़ क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद वे पंजाब के गुरदासपुर पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की। साथ ही, मृतकों के परिवारों के लिए 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि की घोषणा की।

पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे करने के बाद पीएम मोदी ने गुरदासपुर में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों, बाढ़ पीड़ितों के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्हें फोटो प्रदर्शनी के जरिये राहत और बचाव कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री को बाढ़ की स्थिति के बारे में भी बताया गया। पीएम ने जवानों और आपदा मित्रों के अभियानों की तारीफ की और उनका हौसला भी बढ़ाया।

इस दौरान पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़, राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू समेत अन्य भाजपा नेता व अधिकारी मौजूद रहे। सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री मोदी को बाढ़ की वजह से बर्बाद हो चुकी फसलों के बारे में जानकारी दी। वही बाढ़ प्रभावित लोगों और किसानों ने भी अपना दर्द मोदी के सामने रखा। बाढ़ पीड़ितों से रूबरू होने के बाद पीएम मोदी ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। इसके बाद पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना हो गए ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments