Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeनेशनलअयोध्या पहुंचे विराट कोहली को लोगों ने घेर कर ली सेल्फी, जान...

अयोध्या पहुंचे विराट कोहली को लोगों ने घेर कर ली सेल्फी, जान बचाकर भागे

NRI SANJH JALANDHAR (22 January)

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश की सभी बड़ी हस्तियां पहुंची। राजनेता, फिल्म स्टार और क्रिकेटर तक ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए मौजूद रहे। वहीं इस दौरान विराट कोहली को लोगों ने घेर लिया। लोगों ने सेल्फी और फोटो खींचवाने के लिए धक्के मारने लगे। जिस कारण बीच बचाव के लिए पुलिस को आना पड़ा। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है।

दरअसल रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को देखने के लिए विराट कोहली का डुप्लीकेट भी अयोध्या पहुंचा। विराट कोहली का डुप्लीकेट टीम इंडिया की जर्सी में प्राण प्रतिष्ठा को देखने के लिए पहुंचा था। लोगों ने उसे विराट कोहली समझ कर फोटो लेने लगे। देखते ही देखते विराट के डुप्लीकेट को लोगों ने घेर लिया और फोटो के लिए धक्के मारने के लगे।

भागकर खुद को बचाया

लोगों की भीड़ को देखते हुए विराट कोहली के डुप्लीकेट ने खुद को बचाने के लिए वहां से भागने की कोशिश की। थोड़ी दूर जाने पर ही फिर लोगों ने उसे फोटो लेने के लिए घेर लिया। बचाने के लिए एक पुलिस कर्मी भी आया पर लोगों ने उसे भी पीछे कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments