Monday, April 20, 2026

Google search engine
HomeइंटरनेशनलBIG BREAKING–ईरान ने इजरायल पर दागीं सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल, हमले में 7...

BIG BREAKING–ईरान ने इजरायल पर दागीं सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल, हमले में 7 घायल, तेल अवीव में बज रहे सायरन

NRI SANJH JALANDHAR (14 JUNE)

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान पर किया गया हमला पूरी तरह सफल रहा है. उन्होंने अपने देशवासियों से सतर्क रहने की अपील की है.ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने राष्ट्र के नाम रिकॉर्ड किए गए संदेश में इजराइली हमलों का बदला लेने का संकल्प लिया. खामेनेई ने कहा कि हम इजरायल को लाचार बना देंगे.

ईरान की सरकारी समाचार वेबसाइट ने कहा कि ईरान ने इजराइल की ओर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल दागीं. यरुशलम में धमाके सुनाई दिए हैं. ईरान की ओर से किए गए हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के हमले में 7 लोग घायल हुए हैं.

इजराइल के हमले के जवाब में 65 मिनट तक करीब ईरान ने 3 फेज में अटैक किया है. इस दौरान ईरान ने इजराइल पर ⁠200 मिसाइलें दागी हैं. रडार में वॉर मिनिस्ट्री और रक्षा मंत्रालय से जुड़े दफ्तर थे. जहां नेतन्याहू बैठते हैं.

ईरान की मिसाइलों को रोकने में इजराइल की मदद कर रहा अमेरिका

एक्सियोस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका, ईरान की मिसाइलों को रोकने में इजराइल की मदद कर रहा है.

ट्रंप ने इजराइली हमलों पर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के साथ खत्म की बैठक

व्हाइट हाउस के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की इजराइल के अभियानों पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुखों के साथ बैठक समाप्त हो गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments