Wednesday, June 17, 2026

Google search engine
Homeनेशनलहैदराबाद में 17 लोग जिंदा जल गए, चारमीनार के पास गुलजार हाउस...

हैदराबाद में 17 लोग जिंदा जल गए, चारमीनार के पास गुलजार हाउस में लगी भीषण आग

NRI SANJH JALANDHAR (18 MAY)

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से आई है। हैदराबाद में 17 लोग जिंदा जल गए हैं। सभी की मौत हो गई है। ऐतिहासिक चारमीनार (Charminar) के पास गुलजार हाउस (Gulzar Houz) में आग लगी है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटना आज (रविवार) सुबह करीब पांच से छह बजे के बीच की है। अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।

इस घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बहुत दुखद है। मैं केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी से बात करूंगा और इस घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को आर्थिक मदद दिलाने की हर संभव कोशिश करूंगा। वहीं, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से राहत कार्य तेज करने व घायलों को सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने को कहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments