Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeनेशनलआदमपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ेगी फ्लाइट 5 जून से ,...

आदमपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ेगी फ्लाइट 5 जून से , 2 घंटे का होगा सफर

NRI SANJH JALANDHAR (30 MARCH) DESRAJ

पंजाब के जालंधर में आदमपुर एयरपोर्ट से सीधी मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू होने जा रही है। ये फ्लाइट 5 जून से शुरू की जाएगी। इससे दोआबा के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। करीब पांच साल बाद आदमपुर से सीधी मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू होने जा रही है। यहां से पहले भी मुंबई के लिए फ्लाइट थी, लेकिन कोरोना काल में बंद कर दिया गया था।

एयरलाइन इंडिगो द्वारा इसकी शुरुआत की जा रही है। ये फ्लाइट हफ्ते के सातों दिन मुंबई से आदमपुर और आदमपुर से मुंबई जाएगी। जिसमें मुंबई से आदमपुर जाने वाली फ्लाइट का नंबर 040286 होगा और आदमपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट का नंबर 620287 होगा।

शाम को 4:25 पर होगी लैंड, 35 मिनट ठहराव

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई से आने वाली फ्लाइट शाम करीब 4.25 पर लैंड हो जाएगी। आदमपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट का 35 मिनट का ठहराव रहेगा। शाम पांच बजे दोबारा फ्लाइट मुंबई लौट जाएगी। इस फ्लाइट का अनुमानित सफर करीब दो घंटे रहेगा। दोनों राज्यों के बीच चलाई जाने वाली ये फ्लाइट एयरबस है, जोकि पहली बार आदमपुर एयरपोर्ट से उड़ाने भर रही है। कोरोना काल में आदमपुर एयरपोर्ट से कई फ्लाइटें बंद की गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments