Saturday, April 25, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलपाकिस्तान ट्रेन हाईजैक: 24 घंटे रेस्क्यू कर 122 यात्रियों को छुड़ाया, 33 BLA...

पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक: 24 घंटे रेस्क्यू कर 122 यात्रियों को छुड़ाया, 33 BLA मेम्बर ढेर; पीड़तों ने बयां की दर्दनाक कहानी 

NRI SANJH JALANDHAR (13 MARCH)

Pakistan Train Hijack:  पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बंधक बनाए गए ट्रेन यात्रियों का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया। इस दौरान पाक आर्मी ने 33 उग्रवादियों को मार गिराया और बंधक बनाए गए 122 ट्रेन यात्रियों को सुरक्षित छुड़ाया। करीब 24 घंटे बाद उग्रवादियों की गिरफ्त से बाहर आए यात्रियों ने दर्दनाक कहानी साझा की है। 

हमले के दौरान ट्रेन से भागने में सफल रहे मुहम्मद नवीद ने पाकिस्तानी समाचार एजेंसी को बताया, बंदूकधारियों ने पहले बम ब्लास्ट कर ट्रेन हाईजैक की। फिर सभी को एक-एक नीचे उतने के लिए कहा। सभी महिलाओं को अलग कर उन्हें रिहा कर दिया। 

ट्रेन से उरतते ही गोली मारी 
मुहम्मद नवीद के मुताबिक, उग्रवादियों ने बुजुर्गों तक को नहीं छोड़ा। ट्रेन यात्रियों से कहा, बाहर आ जाएं किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे, लेकिन ट्रेन से नीचे उरतते ही चुनकर गोली मारी। इस बीच कुछ सैनिकों पर फायरिंग कर परिवारों को छुड़ा लिया, लेकिन लोग दहशत में आ गए।

पहड़ों पर घंटों चलकर स्टेशन पहुंचे
38 वर्षीय ईसाई मजदूर बाबर मसीह ने बताया, हमारे साथ महिलाएं थीं, उन्होंने विनती की तो उन्होंने हमें छोड़ दिया और कहा, पीछे मुड़कर न देखना। हमारे साथ कुछ और परिवारों को रिहा किया गया था। हम लोग महिलाओं और बच्चों के साथ पहाड़ों और पगडंडी पर घंटों पैदल चलते हुए दूसरी ट्रेन तक पहुंचे। यहां से प्लेटफॉर्म पर बने अस्थायी अस्पताल में ले जाया गया।

अचानक धमाका हुआ तो फर्श पर लेट गए
पंजाब प्रांत के गुजरांवाला जिला निवासी स्टीलवर्कर नोमान अहमद भी जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार थे। बताया कि ईद पर परिवार के साथ घर लौट रहे थे, लेकिन अचानक धमाका हुआ तो हम लोग फर्श पर लेट गए और कोच का गेट बंद कर लिया। ताकि, गोलियां न लगें। कुछ देर बाद, एक बंदूकधारी आया और महिलाओं-बुज़ुर्गों को शेष यात्रियों से अलग कर पहाड़ी की ओर जाने को कहा। इस बीच कुछ यात्री ट्रेन से नहीं उतरे तो बंदूकधारी अंदर घुसे और गोली मार दी।

क्या है पूरा मामला 
पाकिस्तान के क्वेटा से पेशावर जा रही जाफ़र एक्सप्रेस ट्रेन को सुरंग के पास हाईजैक कर लिया था। इस घटना की जिम्मेदारी बलूचिस्तान को पाकिस्तान से आजाद कराने की मांग करने वाले संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है। उनका कहना है कि तेल और खनिज संपदा से भरपूर बलूचिस्तान की पाक सरकार उपेक्षा करती है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments