Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सदिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आप प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी, भाजपा...

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आप प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी, भाजपा से शामिल हुए कई चेहरों को मौका

NRI SANJH JALANDHAR (9 DECEMBER)

दिल्ली में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट नवंबर में जारी कर दी थी और आज प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई है। इस सूची में पार्टी ने 20 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इस लिस्ट में मनीष सिसोदिया की सीट रही पटपड़गंज सीट से हाल ही में ‘आप’ में शामिल हुए शिक्षक अवध ओझा चुनाव लड़ेंगे। दूसरी लिस्ट में हाल ही में दूसरी पार्टियों से आप में आए कई चेहरों का नाम शामिल हैं।

आम आदमी पार्टी की दूसरी सूची में इन प्रत्याशियों को मिला मौका 

  • विधानसभा सीट नरेला से दिनेश भारद्वाज
  • तिमारपुर से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू
  • आदर्श नगर से मुकेश गोयल 
  • मुंडका से जसबीर कराला
  • मंगोलपुरी से राकेश जाटव धर्मरक्षक
  • रोहिणी से प्रदीप मित्तल
  • चांदनी चौक से पुनर्दीप सिंह साहनी
  • पटेल नगर से प्रवेश रत्न
  • मादीपुर से राखी बिदलान
  • जनकपुरी से प्रवीण कुमार
  • देवली से प्रेम कुमार चौहान
  • त्रिलोकपुरी से अंजना पारचा
  • पटपड़गंज विधानसभा सीट से अवध ओझा
  • कृष्णा नगर से विकास बग्गा
  • गांधी नगर से नवीन चौधरी उर्फ दीपू
  • शाहदरा से पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी 
  • मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान

दूसरी पार्टी से आप में शामिल हुए इन चेहरों को मिला मौका

हाल ही में दूसरी पार्टियों से आए कई चेहरों को आम आदमी पार्टी की तरफ से टिकट दी गई है। इसमें कांग्रेस से आप में शामिल हुए सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू हैं, उन्हें तिमारपुर सीट से टिकट दी गई है। इसके अलावा भाजपा से आप में आए प्रवेश रत्न को पटेल नगर विधानसभा सीट से टिकट दी गई है, वो पहले भी पटेल नगर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं, तब भाजपा ने उन्हें टिकट दिया था। हाल ही में भाजपा से आप में शामिल हुए जितेंद्र सिंह शंटी को शाहदरा सीट से टिकट मिली है।

पहली लिस्ट में इन चेहरों को मिला मौका

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने नवंबर में पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 11 प्रत्याशियों को मौका दिया गया था। इनमें से छह नेता ऐसे हैं, जो किसी अन्य पार्टी से आकर भाजपा में शामिल हुए हैं। तीन वर्तमान विधायकों के नाम थे और तीन ऐसे नाम थे, जो पिछले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल नहीं कर पाए थे, लेकिन फिर भी आम आदमी पार्टी ने इन पर भरोसा जताते हुए दोबारा टिकट दी। 

  • छतरपुर से ब्रह्म सिंह तंवर
  • किराड़ी से अनिल झा
  • विश्वास नगर से दीपक सिंघला
  • रोहतास नगर से सरिता सिंह
  • लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी
  • बदरपुर से राम सिंह
  • सीलमपुर से जुबैर चौधरी 
  • सीमापुरी से वीर सिंह धींगान
  • घोंडा से गौरव शर्मा
  • करावल नगर से मनोज त्यागी
  • मटियाला से सोमेश शौकीन

इनमें से सोमेश शौकीन, वीर सिंह धींगान, जुबैर चौधरी, बीबी त्यागी, अनिल झा और ब्रह्म सिंह तंवर ऐसे नेता हैं, जिन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। ऐसे में अरविंद केजरीवाल अपने पुराने नेताओं के साथ ही इन चेहरों पर भी चुनाव लड़ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments