Monday, June 15, 2026

Google search engine
HomeनेशनलNIA की 6 राज्यों के 22 ठिकानों पर रेड:मानव तस्करी से जुड़ा...

NIA की 6 राज्यों के 22 ठिकानों पर रेड:मानव तस्करी से जुड़ा मामला; गिरोह युवाओं से साइबर फ्रॉड करने वाले कॉल सेंटरों में काम करवाता था

NRI SANJH JALANDHAR (28 NOVEMBER)

नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) ने मानव तस्करी से जुड़े मामले में 6 राज्यों के 22 ठिकानों पर गुरुवार को छापेमारी की। इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर मानव तस्करी से जुड़ी एक गैंग की धरपकड़ के लिए रेड मारी गई है। इसमें एक बड़े नेटवर्क के जुड़े होने की आशंका है।

ये नेटवर्क युवाओं को विदेश में नौकरी का लालच देकर उनकी तस्करी करता है। इसके बाद उनसे साइबर फ्रॉड में जुड़े झूठे कॉल सेंटरों में जबर्दस्ती काम कराया जाता है। बिहार के गोपालगंज में इसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। NIA ने लोकल पुलिस से यह केस अपने हाथों में ले लिया था।

तस्करों का नेटवर्क देश में एक राज्य से दूसरे राज्य में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की तस्करी करता है। NIA को शक है कि यह गैंग तस्करी कर कुछ लोगों को विदेश भी भेजता है। इनका विदेशी तस्करों के गैंग से भी संबंध होने का शक है।

स्टेट पुलिस की सहायता से NIA की अलग-अलग टीमें सुबह से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत अन्य राज्यों में लोकल पुलिस के साथ छानबीन कर रही है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला के ठिकानों पर छापेमारी की। तीनों राज्यों के 9 जिलों में ये छापेमारी की गई। कनाडा में अर्श डल्ला की गिरफ्तारी के बाद यह पहला मौका है जब उसके के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इतने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments