Wednesday, June 10, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलहथियारों व नशीले पदार्थों की तस्करी करने के मामले में कनाडा में...

हथियारों व नशीले पदार्थों की तस्करी करने के मामले में कनाडा में 5 पंजाबी गिरफ्तार, इनमें मां और दो बेटे शामिल

कनाडा में हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी में एक महिला और चार पंजाबी युवकों को गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपियों में एक महिला और उसके दो बेटे शामिल हैं। महिला को छोड़कर सारे आरोपी 20 से 22 साल के बीच के हैं। आरोपियों की पहचान ब्रैम्पटन निवासी 61 वर्षीय नरिंदर कौर नागरा और उनके दो बेटे नवदीप नागरा (20) और रवनीत नागरा (22) के रूप में हुई है। इसके अलावा रणवीर (20) और पवनीत नाहल (21) भी आरोपी हैं। आरोपियों पर करीब 160 नियम तोड़ने का आरोप हैं। कई कनाडा के लोग भी इसमें शामिल है। पील रीजनल पुलिस की तरफ से यह जानकारी दी गई है। आरोपी मूल रुप से पंजाब के रहने वाले बताए जाते हैं।

पुलिस के मुताबिक यह केस काफी दिलचस्प है। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से 20 वर्षीय एक व्यक्ति से बंदूक बरामद होने पर पकड़ा था। इसके बाद यह जांच आगे बढ़ी थी। फिर जुलाई से लेकर सितंबर तक विशेष प्रवर्तन ब्यूरो के अधिकारियों ने ‘प्रोजेक्ट स्लेजहैमर’ आयोजित किया। इसमें पील एरिया और ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र (जीटीए) में नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल ग्रुपों की जांच की गई थी।
इस केस में पील रीजनल पुलिस यॉर्क क्षेत्रीय पुलिस और आरसीएमपी समेत कई कई एजेंसियों ने मिलकर काम किया। इसके बाद इन आरोपियों के घरों की तलाशी के लिए वारंट हासिल किए हैं। इनके घरों में जांच में 11 हथियार बरामद हुए हैं। इसके अलावा 32 प्रतिबंधित मैगजीन, 900 से अधिक गोला-बारूद, 53 ग्लॉक चयनकर्ता स्विच और बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद मिली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments