NRI SANJH JALANDHAR (26 OCTOBER)
इजराइल-ईरान के बीच युद्ध छिड़ गया है। इजरायल ने शनिवार तड़के सुबह ईरान पर भीषण हमला किया। इस एयरस्ट्राइक में राजधानी तेहरान (Tehran) कई शहरों में 10 से ज्यादा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया गया। एक साथ कई शहरों पर हमले से ईरान संभल नहीं पाया। इसे ईरान के उस हमले का जवाब माना जा रहा है, दो उसने 24 दिन पहले ( 1 अक्टूबर) को इजरायल पर ब्लैस्टिक मिसाइल से हमला किया था। इजराइल के इस हमले से पश्चिम एशिया में महायुद्ध छिड़ने का अंदेश उत्पन्न हो गया है।
वहीं, ईरान की स्थानीय मीडिया ने कहा है कि इजरायल ने तेहरान के पास कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान पर हवाई हमले करने से कुछ समय पहले ही इजराइल ने व्हाइट हाउस को इसकी सूचना दे दी थी।
ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने कहा कि तेहरान के पश्चिमी और दक्षिणी इलाकों में कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया गया। इस हमले में कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिली। वहीं, ईरानी सरकारी टीवी ने बताया कि तेहरान में इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मेहराबाद एयरपोर्ट पर सामान्य स्थिति है।


