गंगा नदी पर बनेगा देश का सबसे बड़ा रेल-रोड ब्रिज, एक ही पुल पर दौड़ेगी ट्रेन, बस और कार, जानिए कितनी आएगी लागत…

NRI SANJH JALANDHAR (16 OCTOBER)

Advertisement
Google search engine

केंद्र की मोदी सरकार ने बनारस को दीवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। गंगा नदी पर देश का सबसे बड़ा रेल-रोड ब्रिज बनने जा रहा है। जिसके निर्माण के लिए केंद्र की मोदी सरकार करीब 2642 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। जिससे यातायात सुगम होगी. इस एक पुल पर ट्रेन, बस और कार एक साथ चलेगी।

पीएम मोदी ने (X) पर पोस्ट करते हुए कहा, काशीवासियों की सुख-सुविधा के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इसी कड़ी में गंगा पर एक रेल-सड़क पुल को मंजूरी दी गई है. इससे तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और यहां के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने के साथ ही रोजगार और कारोबार के नए-नए अवसर भी बनेंगे।

कैबिनेट मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते बताया ये ब्रिज उत्तर प्रदेश के दो जिलो वाराणसी-पं.दीन दयाल उपाध्याय को आपस में कनेक्ट करेगा। ये नया ब्रिज पहले से मौजूद मालवीय ब्रिज के बगल में ही बनाया जा रहा है. मालवीय ब्रिज 137 पुराना है. नया ब्रिज पुराने मालवीय ब्रिज को रिप्लेस करेगा।

Advertisement
Google search engine