हरियाणा में 64.01% मतदान, यमुनानगर में सबसे ज्यादा 71.06% वोटिंग

NRI SANJH JALANDHAR (5 OCTOBER)

Advertisement
Google search engine

हरियाणा विधानसभा चुनाव में सुबह सात बजे से मतदान जारी होकर शाम 6 बजे तक खत्म हो गया। वोटिंग के लिए बीस हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस बार हरियाणा में कुल 64.01% मतदान हुआ। यमुनानगर में सबसे ज्यादा 71.06% और गुरुग्राम में सबसे कम 52.05% मतदान हुआ।

हरियाणा में आज एक ही चरण में सभी 90 सीटों पर वोट डाले गए। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा समेत 1031 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है।

एग्जिट पोल्स में कांग्रेस सरकार बनाने के करीब
हरियाणा में आज 5 अक्टूबर को वोटिंग खत्म होने के बाद चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आए। हरियाणा में सभी एग्जिट पोल्स के अनुसार कांग्रेस सबसे मजबूत स्थिति में दिख रही है। इंडिया टुडे-C वोटर, भास्कर रिपोर्टर्स पोल, रिपब्लिक-मैट्रिज और पीपल्स प्लस के आंकड़ों में कांग्रेस को 44 से 62 सीटें मिलती दिख रही हैं। इससे साफ है कि कांग्रेस की स्थिति बाकी पार्टियों की तुलना में काफी बेहतर है।

कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर लड़ी चुनाव?
हरियाणा चुनाव के लिए BJP ने 90 में से 89 सीटों पर कैंडिडेट खड़े किए है। वहीं कांग्रेस ने भी 89 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। CPM एक सीट पर चुनाव लड़ा तो JJP-आजाद समाज पार्टी गठबंधन ने 78 सीटों पर उम्‍मीदवार उतारे हैं। इनमें से JJP ने 66 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि 12 सीटें ASP को दी गई हैं। ILND 51 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि उसने अपनी सहयोगी BSP को 35 सीटें दी हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी ने 88 सीटों पर दांव लगाया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुल 1031 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 101 महिलाएं हैं। चुनाव के नतीजे 8 अक्टबूर को आएंगे।

पिछले चुनाव का क्या था रिजल्ट
हरियाणा में 2019 के विधानसभा चुनाव में BJP को 40 सीटो पर जीत मिली थी। पार्टी का वोट शेयर 36.49% था। वहीं कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं। उसका वोट शेयर 28.08% था। JJP ने 10 सीटों पर जीत हासिल की थी। वोट शेयर 14.80% था। INLD को सिर्फ एक सीट मिली थी। इसका वोट शेयर 2.44% था। HLP यानी हरियाणा लोकहित पार्टी को भी 1 सीट मिली थी, और उसका वोट शेयर 0.66% था। AAP एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। निर्दलीय के हिस्से में 7 सीटें गईं थीं।

2014 में क्या था हरियाणा का हाल ?
2014 के विधानसभा चुनाव में BJP को 47 सीटें मिली थीं और उसका वोट शेयर 33.2% था।  वहीं कांग्रेस के हाथ में 15 सीटें आईं थीं। उसका वोट शेयर 20.6% था। INLD को 19 सीटें मिलीं थी और वोट शेयर 24.01% था। निर्दलीय के हिस्से में 5 सीटें गई थीं। उनका वोट शेयर 10.06% था। BSP को 1 सीट मिली थी और वोट शेयर 4.4% था। SAD यानी शिरोमणि अकाली दल को 1 सीट मिली थी और वोट शेयर 0.6% था।

इन जगहों पर 60 फीसदी से ज्‍यादा हुआ मतदान
हरियाणा में शाम 6 बजे तक 61 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है, वहीं कई जगहों पर यह आंकड़ा 61 फीसदी से ज्‍यादा रहा।  हरियाणा के मेवात में 68.27 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं यमुनानगर में 71.06 फीसदी, हिसार में 64.16 फीसदी, गुरुग्राम में 49.97 फीसदी, फरीदाबाद में 51.28 फीसदी, रोहतक में 60.56 फीसदी, पलवल में 67.69 फीसदी, कैथल में 62.53 फीसदी, करनाल में 60.42 फीसदी, कुरुक्षेत्र में 65.55 फीसदी मतदान हुआ है। 

Advertisement
Google search engine