NRI SANJH JALANDHAR (17 SEPTEMBER)
पंजाब में जल्द ही पंचायती चुनाव होने जा रहे हैं। यह चुनाव अक्टूबर के मध्य के बाद कभी भी हो सकते हैं। इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसके अनुसार संभवतः राज्य सरकार पंचायत संस्थाओं के चुनाव दो पड़ावों में करवाएगी। पहले पड़ाव में सिर्फ सरपंचों और पंचों के चुनाव होंगे। पंजाब सरकार पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव अलग-अलग तौर पर करवाने जा रही है।
पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी शुरू हो गई है
राज्य सरकार ने इस बार पंचायत चुनाव के लिए सरपंच पद के आरक्षण में भी बदलाव कर दिया है जिसके लिए अब ब्लॉक को आधार बनाया जाएगा. इससे पहले की बात करें तो जिले को इकाई मानकर आरक्षण का रोस्टर तैयार किया जाता था. ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने पंचायती चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है.




