अमेरिका में 14 साल के बच्चे ने चलाई ताबड़ तोड़ गोलियां, जॉर्जिया के स्कूल में 4 लोगों की मौत

NRI SANJH JALANDHAR (5 SEPTEMBER)

Advertisement
Google search engine

अमेरिका में गन कल्चर लोगों के लिए नासूर बनता जा रहा है। लोग स्कूल, पार्क, शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट और यहां तक की अस्पताल में भी सुरक्षित नहीं हैं। इस बीच जॉर्जिया के हाई स्कूल में गोलीबारी हुई है। गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है। गोलीबारी करने वाले संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। शेरिफ कार्यालय की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई है। गोलीबारी में घायल हुए लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग क्यों की गई इसे लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

राष्ट्रपति बाइडेन को दी गई जानकारी

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को घटना के संबंध में की जानकारी दी गई है। जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने एक बयान में कहा, ‘‘मैंने अपालाची हाई स्कूल में हुई घटना पर कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं और सभी जॉर्जियाई लोगों से आग्रह करता हूं कि वे बैरो काउंटी और पूरे राज्य में छात्रों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करें।’’ एफबीआई के अटलांटा कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘एफबीआई अटलांटा बैरो काउंटी के अपालाची हाई स्कूल में मौजूदा स्थिति से अवगत है। हमारे अधिकारी स्थानीय कानून प्रवर्तन के साथ समन्वय और सहायता करने के लिए घटनास्थल पर हैं।

आम हैं गोलीबारी की घटनाएं 

बता दें कि, अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं आम हैं। अक्सर यहां से गोलीबारी की खबरें आती रहती हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, पिछले 50 सालों में 15 लाख से ज्यादा अमेरिकी लोगों की जान गोलीबारी की वजह से हुई है। हाल ही में अमेरिका के हवाई में भी गोलीबारी हुई थी। यहां पड़ोसियों के बीच विवाद के कारण हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे। हमलावर को भी एक स्थानीय व्यक्ति ने गोली मार दी, जिसे गैर इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था।  

लोग कम बंदूकें हैं ज्यादा

मीडिया रिपोर्ट्स रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की जनसंख्या लगभग 33 करोड़ है लेकिन हथियारों की संख्या 40 करोड़ तक पहुंच गई है। अमेरिका में नियमों के मुताबिक, राइफल या छोटी बंदूकें खरीदने के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल है और बाकी के हथियारों के लिए 21 साल है। ऐसे समझें कि, जैसे सिम कार्ड खरीदे जाते हैं, ठीक वैसे ही अपना आईडी कार्ड दिखाकर, फॉर्म भरकर बंदूकें खरीदी जा सकती हैं। 

Advertisement
Google search engine