फिरोजपुर रेल मंडल : लंबी वेटिंग राहत, 18 से 27 सितंबर तक अमृतसर-गोरखपुर, अमृतसर-छपरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

NRI SANJH JALANDHAR (30 AUGUST)

Advertisement
Google search engine

फिरोजपुर रेल मंडल ने यात्रियों को राहत देते हुए अमृतसर- गोरखपुर और अमृतसर-छपर साप्ताहिक स्पेशल यात्री गाड़ी का संचालन करने का फैसला लिया है. जिसके, तहत रेलवे की और से 18.09.2024 से 27.11.2024 तक गाड़ी 11 ट्रिप में चलाई जाएगी।

रेलवे ने अमृतसर- गोरखपुर एवं अमृतसर-छपरा के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है इन ट्रेनों का संचालन निम्नानुसार किया जाएगा। ट्रेन नंबर 05005 गोरखपुर से अमृतसर के लिए दिनांक 18.09.2024 से 27.11.2024 (11 ट्रिप) के बीच प्रत्येक बुधवार को चलाई जाएगी।

यह साप्ताहिक स्पेशल रेलगाड़ी 05005 गोरखपुर से दोपहर 14:40 बजे प्रस्थापन कर अगले दिन सुबह 09:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी दिशा में 05006 अमृतसर से गोरखपुर के लिए दिनांक 19.09.2024 से 28.11.2024 (11 ट्रिप) के बीच प्रत्येक बुधवार को खुलेगी. यह साप्ताहिक स्पेशल रेलगाड़ी 05006 अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 08-50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

Advertisement
Google search engine