Activa पर रोटी देने जा रहे 13 साल के बच्चे की ट्रक से टकराने से मौके पर मौत, परिवार का रो-रो हुआ बुरा हाल

NRI SANJH JALANDHAR (26 AUGUST)

Advertisement
Google search engine

संजय गांधी नगर के पास ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही एक्टिवा हादसे का शिकार हो गई। एक्टिवा को 13 वर्षीय नाबालिग चला रहा था, जिसकी ट्रक की बैक लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक की पहचान भगत सिंह कॉलोनी के रहने वाले अवि मल्होत्रा पुत्र राकेश मल्होत्रा के रूप में हुई है। जिनके शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार 13 साल अवि मल्होत्रा एक्टिवा पर सवार होकर अपने पड़ोसी को रोटी देने के लिए गया था। जब वह रोटी देकर वापस लौट रहा था तो, संजय गांधी नगर के के पास एक ट्रक द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने से अवि की एक्टिवा अनियंत्रित हो गई और वह पीछे ट्रक से टकरा गया। अवि की की मौत के बाद घटना स्थल पर जांच के लिए थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।


घटना में मारे गए 13 वर्षीय अवि का परिवार तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गया था। जिसके बाद मौके पर परिवार का रो रो कर बुरा हाल था। बताया जा रहा है कि अवि परिवार का इकलौता बेटा था। जिसकी हादसे में मौत हो गई। पूरा परिवार अवि की मौत से सदमे में है।

Advertisement
Google search engine