सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल 11 दिन बाद खत्म

NRI SANJH JALANDHAR (22 AUGUST)

Advertisement
Google search engine

सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद नई दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। सभी डॉक्टर्स अपनी-अपनी ड्यूटी पर लौट गए हैं। दिल्ली AIIMS और RML अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली है। कोलकाता रेप एंड मर्डर केस को लेकर पिछले 11 दिन से डॉक्टर हड़ताल पर थे।

सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले दिन में प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से काम शुरू करने को कहा था और उन्हें आश्वासन दिया था कि काम पर लौटने के बाद उनके खिलाफ कोई प्रतिकूल कार्रवाई नहीं की जाएगी। AIINS रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया, ”हम सुप्रीम कोर्ट की अपील और आश्वासन, आरजी कर अस्पताल की घटना और डॉक्टरों की सुरक्षा के सिलसिले में उसके हस्तक्षेप के बाद काम पर लौट रहे हैं।

Advertisement
Google search engine