कपूरथला : फिर से हुई स्कूली बस दुर्घटना का शिकार, बच्चों में दहशत का माहौल

NRI SANJH JALANDHAR (7 AUGUST)

Advertisement
Google search engine

पंजाब में लगातार स्कूली बस की दुर्घटना के कैसे सामने आ रहे हैं हर दिन ऐसा कोई ना कोई मामला सामने आता है जिसमें स्कूल बस और उसमे बैठे हुए छात्र दुर्घटना का शिकार हुए रहते हैं बीते ही दिन एक बड़े सड़क हादसे में एक स्कूली छात्रा ने अपनी जान गवा दी वहीं आज सुबह फिर से ऐसा ही कुछ हुआ है।

ताजा मामला कपूरथला का सामने आया है, जहां सुभानपुर रोड पर गांव बूट के नजदीक कैंब्रिज स्कूल की बस और प्रिंस बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बसें सड़क किनारे लगे पेड़ों से टकरा गई। इस हादसे में बच्चों को मामूली चोटें आई है जबकि स्कूल बस का कंडक्टर और महिला घायल हो गए। जब बस टकराई तो सभी छात्र बेहद डर गए थे। गाड़ी के अंदर चीख पुकार की आवाज आने लगी बच्चों को किसी तरह संभाला गया।

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बादशाहपुर चौकी पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रिंस बस के ड्राइवर को पुलिस ने राउंड अप कर लिया है। कहां लापरवाही हुई है इसकी जांच की जा रही है।

Advertisement
Google search engine