मानव खुराना मौत मामला : पत्नी के बयान में 7 लोगों के नाम सामने आए

NRI SANJH JALANDHAR (6 AUGUST)

Advertisement
Google search engine

जालंधर में रैनक बाजार के मनियारी व्यापारी मानव खुराना ने खुद को गोली मार ली थी, जिनकी इलाज दौरान मौत हो गई है। इस पूरे मामले में पुलिस छानबीन कर रही है और मृतक की पत्नी के बयान के बाद 7 लोगों के नाम सामने आए हैं। इसमें एक नाम कांग्रेस नेता का भी होने की बात कही गई है।

सूत्रों के अनुसार पहले बताया जा रहा था कि पिता से अनबन के बाद व्यापारी ने खौफनाक कदम उठाया है। इसी बीच बुकियों द्वारा परेशान करने का मामला भी सामने आया था। मानव ने कुछ बुकियों को पैसे देने थे, वो लगातार मानव से मांग भी रहे थे जिसके चलते बुकियों के दबाव में रैनक बाजार के कारोबारी ने खुद को गोली मारी ली।

इसमें मानव खुराना के मामले में करीब 7 लोगों के नाम सामने आए है। मृतक की पत्नी के बयानों के अनुसार पुलिस ने रिक्की चड्डा, गोरव विज, साहिब, हैपी, सरबजीत सिंह, राकेश, कन्हेया के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। इनमें से शहर के बड़े कारोबारी, मोबाइल शोरुम के मालिक साथ शामिल है।

Advertisement
Google search engine