NRI SANJH JALANDHAR (6 AUGUST)
पंजाब में अगस्त के पहले सप्ताह में भी मानसून कमजोर ही रह रहा है. मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 1 से पांच अगस्त तक पंजाब (Punjab) में सामान्य के मुकाबले 14 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है. 32.9 एमएम की सामान्य बारिश के मुकाबले 28.4 एमएम ही बारिश हुई है। पंजाब के 12 जिलों में सामान्य से कम बारिश रही है। इनमें बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मानसा, पटियाला, रूपनगर, संगरूर, मोहाली व एसबीएस नगर शामिल हैं।
इससे पहले पिछले महीने जुलाई (July) में भी बारिश सामान्य से कम दर्ज की गई थी। मंगलवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 36.4 डिग्री का तापमान रूपनगर का दर्ज किया गया। तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक बना है. मौसम विभाग ने मंगलवार व बुधवार को तीन जिलों पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।




