पठानकोट चौक के पास चली गोलियां, 5 राउंड फायर होने की सूचना, तेज धार हथियारों से हमला भी

NRI SANJH JALANDHAR (5 AUGUST)

Advertisement
Google search engine

रेरू पिंड में दो पक्षों में खुनी संघर्ष हुआ है। दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर पहले फायरिंग की। इसके बाद पठानकोट चौक पर एक-दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। झगड़े में दोनों पक्षों की तरफ से फायरिंग की गई है। घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं। इसके बाद भी विवाद थमा नहीं और दोनों पक्ष पठानकोट चौक पर दोबारा इकट्ठे हुए। यहां दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घटना दोपहर करीब सवा दो बजे की है। इस घटना के दौरान पठानकोट चौक से गुजर रहे राहगीरों में भगदड़ मच गई।

सोमवार दोपहर को दोनों गुट के लोग रेरू पिंड में आमने-सामने हो गए। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। फिर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से फायरिंग की गई। इसके बाद दोनों पक्षों के आरोपी पठानकोट चौक पर पहुंचे और हथियारों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। 

गोलियां चलाने वाले दोनों पक्ष के लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। आरोपी कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आए थे। दोनों पक्षों के लोग गांव रेरू के रहने वाले है। सूत्रों से पता चला है कि मंगा नामक युवक ने कुछ दिन पहले चिकन शॉप के मालिक भल्ला को थप्पड़ मारे थे। इस बात को लेकर भल्ला ने जगतेज को बताया और जब जगतेज ने मंगा केपी को फोन किया तो मंगा ने उसे भी गालियां निकाल दी और इसी रंजिश के कारण मंगा जगतेज को ढूंढ रहा था

पांच से छह राउंड फायर हुए हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। इस दौरान एक थार को भी तोड़ दिया गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। गोलियां चलाने वाले दोनों पक्ष रेरू पिंड के ही हैं जो आपस में दूर से रिश्तेदार हैं। इस विवाद में दो लोगों को गोलियां लगने की भी खबर है, जिन्हे कपूर अस्पताल ले जाया गया है। 

Advertisement
Google search engine