NRI SANJH JALANDHAR (10 JULY)
शंभू बॉर्डर पर नेशनल हाईवे को जाम करके धरने पर बैठे किसानों से मान ने धरना खत्म करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि वे अब धरने को समाप्त कर दें। इससे पंजाब को काफी नुकसान हो रहा है। वहीं हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को एक हफ्ते में नेशनल हाईवे खाली करने के आदेश दिए हैं।
आपको बता दे कि लंबे समय से शंभू ऑर्डर में किस देते हुए हैं और अपनी जीत को लेकर मोर्चा खोल रखे हैं इससे काफी आर्थिक नुकसान हो चुका है व्यापारी भी उनके धरने से काफी परेशान है इन सभी के बीच मान ने किसानों से अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी भी कई बड़े मसले हैं। इसमें गिरता भूजल भी शामिल है। अगर हमारे पास पानी ही नहीं रहा तो किसानी कैसे रहेगी? निवेश कैसे होगा और इंडस्ट्री कैसे आएगी।
मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा है कि फसलों पर एमएसपी की गारंटी एक बड़ा मुद्दा है लेकिन उससे भी बड़ा मुद्दा पंजाब के भूजल को बचाना है। इस पर भाकियू के प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि हमारी लड़ाई पंजाब सरकार से नहीं, केंद्र सरकार से है।
उन्होंने कहा हमें दिल्ली कूच करने की इजाजत दिलाएं या फिर केंद्र सरकार के साथ हमारी बातचीत फिर से शुरू करवाएं। इससे पहले किसान धरना समाप्त नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि वह केंद्र सरकार के साथ बातचीत फिर से शुरू करवाने में सहयोग करेंगे।




