लुधियाना : बाल सुधार गृह में रह रहे बालक की हुई संदिग्ध मौत

NRI SANJH JALANDHAR (9 JULY)

Advertisement
Google search engine

लुधियाना के बाल सुधार गृह में एक नाबालिग युवक की मौत होने की खबर सामने आई है। लड़का, लड़की भगाने के आरोप में बाल सुधार गृह में रह रहा था, लेकिन अब अचानक हुई उसकी मौत से लोगों में सनसनी फैल गई है।

बाल सुधार गृह में रहने वाले रोहित मसीह की मौत का कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन उसके परिजन ने इस विषय में कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक अजनाला के चमियारी का रहने वाला था। रोहित के परिजनों ने आरोप लगाया है कि लड़की के परिवार वालों ने उनके लड़के को बुरी तरह से पीटा था, जिसके बाद उसकी मौत हुई है। वहीं इस मामले में थाना जिला पुलिस ने रोहित की हत्या के आरोप में 15 लोगों पर केस दर्ज किया है।

रोहित के पिता मेजर मसीह ने बताया कि उनका नाबालिग बेटा प्रेम संबंधों के चलते एक नाबालिग लड़की को घर से भगा ले आया था। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से प्यार करते थे, लेकिन परिवारवालों में इसे लेकर बहुत नाराजगी थी। लड़की के घर वालों ने लड़के को बुरी तरह मारा जिसके बाद उसकी हालत बहुत खराब हो गई है।

Advertisement
Google search engine