Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeनेशनलशिअद प्रत्याशी सुरजीत कौर सुबह आप में शामिल, शाम को की घर...

शिअद प्रत्याशी सुरजीत कौर सुबह आप में शामिल, शाम को की घर वापसी

NRI SANJH JALANDHAR (2 JULY)

जालंधर पश्चिमी उप चुनाव के दौरान मंगलवार को बड़ी राजनीतिक उठा पटक देखने को मिली। शिअद प्रत्याशी सुरजीत कौर सुबह तकड़ी छोड़ मुख्यमंत्री भगवंत मान की उपस्थिति में आप में शामिल हुईं। शाम होने तक सुरजीत कौर ने सीएम मान का दामन छोड़ घर वापसी कर ली। बीबी जागीर कौर की उपस्थिति में सुरजीत कौर दोबारा शिअद में दिखीं।

सुरजीत कौर के चेहरे के हावभाव से यह स्पष्ट हो रहा था कि शिअद के बागी नेताओं ने चंद घंटों में उन्हें घर वापसी कराने में दबाव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सुरजीत कौर के सुबह आप में शामिल होने से जहां शिअद के बागी नेताओं के कमजोर पड़ने के कयास लगाए जा रहे थे, शाम तक बागी नेताओं ने बड़ा राजनीतिक उलट फेर करवा अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी दी है। शिअद प्रमुख सुखबीर बादल और उनके खेमे के नेताओं को भी कहीं न कहीं एक बार फिर झटका लगा है। क्योंकि शिअद की प्रत्याशी सुरजीत कौर तकड़ी के निशान पर ही चुनाव लड़ेंगी।

शिअद के बागी नेताओं ने बीते रोज अकाल तख्त साहिब पर जाकर बेअदबी और प्रदेश के अलग-अलग मामलों व हालातों पर माफी मांगी थी। यहां तक की बागी नेताओं ने पंथक मुद्दों को सुलझाने में पार्टी के नाकाम होने के पीछे नेतृत्व पर सवाल खड़ा किया था। इस बीच शिअद प्रमुख सुखबीर बादल ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में पंथक मुद्दाें पर पार्टी के स्टैंड को क्लीयर करने और एकजुटता दिखाने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 106 सदस्यों के साथ बैठक की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments