पंजाब और चंडीगढ़ में एक जुलाई से खुलेंगे स्कूल, मौसम की भविष्यवाणी से पालकों की बढ़ी चिंता…

NRI SANJH JALANDHAR (30 JUNE)

Advertisement
Google search engine

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों में पंजाब में भारी बारिश होने की संभावना है. ऐसे में मौसम ठंडा होने वाला है और ऐसे में गर्मियों की छुट्टियाँ (Punjab School Holidays) बढ़ने की संभावना कम होती जा रही है. गर्मियों की छुट्टियाँ आज 30 जून को खत्म हो रही हैं. राज्य के सभी स्कूल 1 जुलाई से अपने निर्धारित समय पर फिर से खुलने वाले हैं. हालांकि, कई स्कूलों द्वारा बच्चों को स्कूल आने के लिए नोटिफिकेशन भी भेजे जा रहे हैं.

इस बीच, गर्मियों की छुट्टियों के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी लुधियाना द्वारा नोटिस जारी कर सभी सरकारी और निजी स्कूलों के स्कूल प्रमुख, इंचार्ज और हेड मास्टर्स को स्कूलों में सफाई का प्रबंध करने संबंधी आदेश दिए गए हैं. जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इन आदेशों/निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है.

बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी

इधर, पंजाब में बारिश को लेकर रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 30 जून और 1 जुलाई को पंजाब के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है. अगले 2-3 दिनों तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे राज्य में पड़ रही गर्मी से राहत मिलेगी.

9 जिलों में बारिश-तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, पंजाब के 9 जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहाँ भारी बारिश और तूफान की चेतावनी भी जारी की गई है. जबकि बाकी सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया.

यह हैं निर्देश…

  • 1 जुलाई से पहले-पहले स्कूल के सभी कमरों की अच्छी तरह से सफाई करवाई जाए.
  • पीने के पानी की टंकी की सफाई करवाई जाए.
  • स्कूल के मैदान की अच्छी तरह से सफाई करवाई जाए.
  • आगामी होने वाली खेलों के लिए मैदान तैयार करके बच्चों को खेलों संबंधी तैयारी करवाना अनिवार्य बनाया जाए.

Advertisement
Google search engine