पंजाब में मानसून की एंट्री, 1 जुलाई तक भारी वर्षा का Yellow Alert जारी

NRI SANJH JALANDHAR (28 JUNE)

Advertisement
Google search engine

पंजाब में मानसून की एंट्री हो ही गई। मानसून उत्तराखंड से हिमाचल पहुंचा और सात जिलों को कवर करने के बाद पठानकोट के रास्ते पंजाब पहुंचा। पठानकोट में बादल छाए रहे।

प्रदेश के बाकी जिलों में मानसून एक से दो दिन में पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने प्रदेश में एक जुलाई तक भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। वीरवार को कई जिलों में राहत की वर्षा हुई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। संगरूर में सबसे अधिक 71.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। कई जिलों में तेज हवाएं चलीं, जिससे कई पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई। वीरवार को जिला गुरदासपुर व पठानकोट का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 38.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

इस दिन पूरे प्रदेश में आएग मानसून


पटियाला का 33.7, फिरोजपुर का 33.1, बठिंडा का 31, संगरूर का 30.9, फरीदकोट का 30.5, और लुधियाना का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वीरवार को औसतन तापमान में 4.9 डिग्री की गिरावट रही।

Advertisement
Google search engine