जालंधर वेस्ट उपचुनाव को लेकर शीतल अंगुराल ने भरा नामांकन

NRI SANJH JALANDHAR (20 JUNE)

Advertisement
Google search engine

पंजाब के जालंधर में उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इससे पहले शीतल अंगुराल ने बस्ती क्षेत्र से भव्य रोड शो निकाला। रिटर्निगर ऑफिस अलका कालिया ने भाजपा के उम्मीदवार शीतल अंगुराल का नामांकन लिया।

नामांकन भरने जा रहे पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा- वेस्ट हलके का भविष्य अब आप लोगों के हाथ में है। कौन सी सरकार चाहिए, जिसने आज तक पंजाब के लिए कुछ किया या फिर जिन्होंने दस साल में भारत का नाम चमकाया है।

अंगुराल ने आगे कहा- वेस्ट हलके की स्पोर्ट्स मार्केट के लिए आप ने कुछ नहीं किया, मार्केट के लोग सरकार से परेशान हैं। आप ने झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं किया। अंगुराल ने कहा- 10 जुलाई को आप मुझे वोट देकर जिताएं, मैं आपकी आवाज सरकार तक पहुंचाऊंगा।

Advertisement
Google search engine