NRI SANJH JALANDHAR (18 JUNE)
ईरान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई। प्राकृतिक आपदा में 4 लोगों के मारे जाने की सूचना है, जबकि 120 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इसके अलावा मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
भूकंप के ये झटके ईरान के रजावी खुरासान प्रांत के कश्मीर काउंटी में महसूस किए गए हैं। भूकंप की वजह से चार लोगों की मौत हो गई जबकि 120 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। भूकंप के झटकों के बादतीन इमरजेंसी शेल्टर भी बनाए जा रहे हैं। इसमें एक साथ करीब 6000 लोगों के ठहरने की व्यवस्था होगी।
ईरान जो कि फॉल्टलाइन रेखाओं पर स्थित है। यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। इससे पहले पिछले साल नवंबर में भी शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई थी।भूकंप की वजह से 500 से अधिक लोगों की मौत हुई थी जबकि हजारों लोग घायल हुए थे।




