Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सभाजपा के सुशील रिंकू पर बरसे कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी, कहा–डेरा...

भाजपा के सुशील रिंकू पर बरसे कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी, कहा–डेरा बल्ला के समर्थन के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे रिंकू

NRI SANJH JALANDHAR (1 JUNE)

जालंधर लोक सभा चुनावों का उत्साह कम ही देखने को मिल रहा है। जालंधर में अभी तक 10 फीसदी ही वोटिंग हो पाई है। वही सांसद संत सीचेवाल और हरभजन सिंह ने भी अपना वोट डाला।

जालंधर लोक सभा कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी भाजपा के सुशील कुमार रिंकू पर खूब बरसे। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सुशील कुमार रिंकू ने अपनी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा कि सचखंड डेरा बल्ला की तरफ से उन्हें पूरा समर्थन दिया गया है। जिसका विरोध किया गया

चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सुशील कुमार रिंकू ऐसी घिनौनी हरकत ना करें। बीते दिन उनकी और राहुल गांधी की आवाज में एक ऑडियो जारी की गई थी जो फेक थी।

मतदान करना हमारा लोकतांत्रिक हक है, इसलिए हर भारतीय वोट जरूर डालें : संत बलबीर सिंह सीचेवाल

पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने आज मतदान किया और मतदान करने के साथ ही उन्होंने कहा कि यह हर भारतीय का लोकतांत्रिक हक है और इसका इस्तेमाल करना चाहिए। वोट किस या कैसे उम्मीदवार को डालनी चाहिए इस पर बोलते हुए संत बलबीर सिंह ने कहा कि आपको सबसे पहले यह देखना होगा कि जिसके पास राज्य है सत्ता है उसको वोट डालेंगे तो आपको उसका बेनिफिट होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आप किस उम्मीदवार को वोट डाल रहे हैं यह भी देखना बहुत जरूरी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments