Wednesday, April 22, 2026

Google search engine
Homeनेशनलगोल्ड स्मलिंग करते शशि थरूर का PA गिरफ्तार, दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम...

गोल्ड स्मलिंग करते शशि थरूर का PA गिरफ्तार, दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा

NRI SANJH JALANDHAR (30 MAY)

कांग्रेस सांसद शशि थरूर का PA शिव कुमार गोल्ड स्मलिंग करते पकड़ा गया है। दिल्ली (Delhi) कस्टम विभाग ने शशि थरूर के PA को 500 ग्राम सोने के साथ गिरफ्कार किया है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत करीब 55 लाख रुपये हैं। PA शिव कुमार की सोने की तस्करी करने के आरोप पर कांग्रेस सांसद ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली कस्टम विभाग ने 29 मई को शक होने पर दो लोगों की दिल्ली एयरपोर्ट पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के पास से करीब 500 ग्राम सोना मिला। पकड़े गए शख्स में से एक की पहचान शिव कुमार के तौर पर हुई। शिव कुमार ने दावा किया है कि वह कांग्रेस नेता शशि थरूर का PA है।

इधऱ मामले में सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लिखा कि- जब मैं चुनाव प्रचार के सिलसिले में धर्मशाला में था, तो मुझे अपने स्टाफ के एक पूर्व सदस्य से जुड़ी एक घटना के बारे में सुनकर झटका लगा, जो हवाई अड्डे की सुविधा सहायता के मामले में मुझे अंशकालिक सेवा प्रदान कर रहा था। वह 72 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति हैं जिनका बार-बार डायलिसिस होता है और उन्हें अनुकंपा के आधार पर अंशकालिक आधार पर रखा गया था।

उन्होंने आगे लिखा कि मैं किसी भी कथित गलत काम की निंदा नहीं करता हूं और मामले की जांच के लिए आवश्यक कोई भी आवश्यक कार्रवाई करने के अधिकारियों के प्रयासों में उनका पूरा समर्थन करता हूं। कानून को अपना काम करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments