NRI SANJH JALANDHAR (27 MAY)
गर्मी अपने सभी रिकार्ड तोड़ रही है। वेस्टर्न डिस्ट्रबेंस अभी एक्टिव नहीं हो रहा है। जिस कारण बठिंडा का तापमान 48 डिग्री के पार पहुंच गया है। जो कि 46 साल बाद हुआ है। मौसम विभाग ने 29 मई तक रेड अलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब में अभी दो दिन नौतपा का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान तापमान में थोड़ी और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के बठिंडा में तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जो 21 मई 1978 के तापमान से 0.7 डिग्री अधिक है। उक्त तारीख को पंजाब का अधिकतम तापमान अमृतसर में 47.7 डिग्री दर्ज किया गया था।
जानकारों ने बताया कि बठिंडा के बाद सर्वाधिक तापमान पठानकोट में 47.1 डिग्री रहा है। वहीं, फिरोजपुर का तापमान 45.7 डिग्री, फरीदकोट का तापमान 45.6 डिग्री, अमृतसर का 45.4 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आज मंगलवा के लिए अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। यानीकि यहां तापमान 45 डिग्री के ऊपर तक पहुंचेगा। जबकि अन्य पूरे राज्य में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जहां तापमान 40 से 45 डिंग्र के करीब पहुंचने का अनुमान है।


