Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सराहुल गांधी और प्रियंका पर खूब बरसे केंद्रीय मंत्री अमित शाह, कहा–दोनों...

राहुल गांधी और प्रियंका पर खूब बरसे केंद्रीय मंत्री अमित शाह, कहा–दोनों प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे नही, शिमला पहुंच गए

NRI SANJH JALANDHAR (25 MAY)

बीजेपी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के समर्थन में एक रैली को संबोधित पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा की दोनो भाई बहन छुट्टियां मनाने शिमला आए है। लेकिन अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गए। क्योंकि उन्हें अपने वोट बैंक का डर है। Pm नरेंद्र मोदी ने 23 साल से छुट्टी नहीं ली है।

इस चुनाव में एक तरफ राहुल बाबा हैं जो हर छह महीने में छुट्टियां मनाते हैं और दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी जी हैं जो 23 साल से दिवाली पर भी छुट्टी नहीं लेकर सीमा पर सेना के जवानों के साथ मिठाई खाते हैं।” उन्होंने कहा, कि “हम 400 पार कर रहे हैं लेकिन राहुल बाबा एक बार फिर 40 से नीचे आ रहे हैं।” आगे गृह मंत्री ने कहा कि इंडिया ब्लॉक के पास पीएम पद के लिए कोई चेहरा नहीं है। ”इंडी गठबंधन के पास प्रधानमंत्री पद के लिए कोई उम्मीदवार नहीं है। एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि आपका प्रधानमंत्री कौन बनेगा, तो उन्होंने जवाब दिया कि एक-एक व्यक्ति बारी-बारी से एक-एक साल के लिए प्रधानमंत्री बनेगा।

राहुल बाबा, यह कोई किराने की दुकान नहीं है, यह 140 करोड़ लोगों का देश है।” शाह ने इस बात पर भी जोर दिया कि पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के पांच चरणों में 310 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। “पांच चरण के चुनाव पूरे हो चुके हैं, आज छठे चरण का मतदान चल रहा है। पांच चरण में पीएम मोदी 310 पार हो गए हैं। छठे और सातवें चरण में 400 पार कर पीएम मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना है।”

सातवें चरण में उन लोगों की जिम्मेदारी है कि उन्हें 400 के पार जाने दें।” केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि लोग दीपक लेकर भी ढूंढ़ें, लेकिन ठाकुर जैसा सांसद कोई नहीं मिलेगा। “मैं अनुराग को लंबे समय से जानता हूं। जब हम साथ थे तो मैं युवा मोर्चा का अध्यक्ष था। फिर उन्होंने क्रिकेट एसोसिएशन में काम किया और अब मोदी जी के मंत्रिमंडल में काम कर रहे हैं।” ऐसा सांसद दीपक लेकर ढूंढने पर भी नहीं मिलेगा। अमित शाह ने कहा, कि उन्होंने न केवल अपने क्षेत्र की चिंता की बल्कि देश भर में युवाओं को भाजपा और उसकी विचारधारा के साथ एकजुट करने के लिए भी काम किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments