NRI SANJH JALANDHAR (13 May)
पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेसी उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी नई मुसीबत में फंस गए हैं। शिरोमणि अकाली दल महिला विंग की प्रधान बीबी जागीर कौर की ठुड्ढी छूकर मजाक करने के मामले में पंजाब महिला आयोग ने चन्नी को नोटिस जारी किया है।
आयोग ने डीजीपी पंजाब से मामले में कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है जिससे चन्नी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महिला आयोग ने वायरल वीडियो पर कार्रवाई की है जिस नामांकन के बाद चन्नी बीबी जागीर कौर के साथ हंसी मजाक करते नजर आ रहे थे।
इस वीडियो को लेकर महिला कमिशन ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी की पहली हरकत नहीं है इससे पहले भी उनके खिलाफ ऐसी शिकायतें मिली हैं। 2019 में एक लड़की के साथ उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही थी। इसके अलावा बड़े अधिकारी को किए गए मैसेज को लेकर मामला सामने आया था।
चन्नी ने शनिवार को एक वीडियो में सफाई देते हुए कहा था कि वह बीबी को अपनी बड़ी बहन की तरह मानते थे और उनका यह भाव स्नेह और सम्मान के कारण था। आपने देखा ही होगा पहले मैंने उन्हें अपनी बड़ी बहन की तरह झुक कर प्रणाम किया और फिर उनके साथ मजाक किया था।
बकायदा मैंने उनका हाथ अपने माथे से लगाया और आशीर्वाद लिया। चन्नी ने शनिवार को अपना बयान देते हुए कहा था कि वर्षों से मैं बीबी जागीर कौर को अपनी बड़ी बहन, अपनी मां की तरह मानता रहा हूं और इसीलिए मैं उनके सामने इतने सम्मान से झुकता हूं। मैंने उसकी ठोड़ी को छुआ जैसे हम अपनी बहन या मां के साथ करते हैं।


