Wednesday, June 3, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सवारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने नामांकन भरने के...

वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने नामांकन भरने के लिए हाईकोर्ट में लगाई याचिका, मांगी 7 दिन की जमानत

NRI SANJH JALANDHAR

खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह खडूर साहिब से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। नामांकन भरने के लिए अमृतपाल सिंह के वकील ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। जिसमें अमृतपाल ने नामांकन भरने के लिए सात दिनों को मोहलत मांगी है।

बता दें कि असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृरपाल के खिलाफ सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की थी। याचिका में अमृतपाल ने कहा है कि सात दिन के लिए उसे जेल से रिहा किया जाए, जिससे वह अपने चुनाव लड़ने की प्रक्रिया पूरी कर सके।

बता दें कि अमृतपाल सिंह ने पंजाब के श्री खडूर साहिब क्षेत्र से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इस मामले पर आज पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में जस्टिस विनोद एस भारद्वाज सुनवाई करेंगे। याचिका में अमृतपाल ने कहा है कि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 मई है।
याचिका में अमृतपाल ने पंजाब सरकार, भारत निर्वचान आयोग, डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल के अधीक्षक और पंजाब राज्य चुनाव आयोग को चुनावी प्रक्रिया पूरी करने की मोहलत देने की मांग की है। याचिका में कहा- मुझे चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र भरना जरूरी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments