NRI SANJH JALANDHAR (6 MAY)
कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और तीन पार्षदों ने सोमवार को चंडीगढ़ पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। कांग्रेस के दिग्गज विधायक राणा गुरजीत सिंह के भतीजे राणा हरदीप सिंह ने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। उन्होंनेकांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली है। बता दें राणा गुरजीत कपूरथला से विधायक हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, कई दशकों से कांग्रेस के साथ जड़े तीन पूर्व पार्षद भी बीजेपी में शामिल हो गए। जिसमें सबसे अहम नाम वेस्ट हलके में पार्षद रहा ग्रोवर परिवार है। साथ ही कांग्रेस के पूर्व पार्षद नीरज जैन और लखबीर बाजवा ने भी बीजेपी ज्वाइन की। बता दें कि तीनों पूर्व पार्षदों के परिवार शहर में काफी पकड़ रखते हैं। जिससे बीजेपी को काफी फायदा होगा।
बता दें कि पार्षदों की ज्वाइनिंग कार्यक्रम आज चंडीगढ़ स्थित बीजेपी कार्यालय में रखा गया था। इस दौरान जालंधर से पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, विधायक शीतल अंगुराल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील कुमार जाखड़ ने सभी को बीजेपी जॉइंन करवाई। बता दें कि हिंदू नेता सुभाष गोरिया ने भी अपनी साथियों के साथ आज बीजेपी ज्वाइन कर ली थी।


