NRI SANJH JALANDHAR (6 MAY)
लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं द्वारा पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच जालंधर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। जानकारी के अनुसार भाजपा जिला मीत प्रधान प्रदीप खुल्लर अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही अकाली दल के भी कई नेता आप में शामिल हुए हैं। पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले आज पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव चुस्पिंदरबीर सिंह चहल कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर अपने समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।


