Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeनेशनलतिहाड़ जेल में हिंसा: कैदियों के बीच हुई झड़प में एक कैदी...

तिहाड़ जेल में हिंसा: कैदियों के बीच हुई झड़प में एक कैदी की हत्या

NRI SANJH JALANDHAR (3 MAY)

देश की राजधानी के चर्चित तिहाड़ जेल में शुक्रवार को हिंसक झड़प हो गई। कैदियों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक कैदी के हत्या की भी सूचना है। जिसकी हत्या हुई वह सेवादार के रूप में काम करता था। उसकी एक दूसरे कैदी से हिंसक झड़प हो गई थी। जेल प्रशासन ने एक मौत की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

तिहाड़ जेल के जेल नंबर 3 के भीतर शुक्रवार को दोपहर किसी बात को लेकर कैदियों में आपस में विवाद हो गया। कैदियों के बीच झड़प हिंसा में बदल गई। इस मारपीट झगड़े में एक कैदी की मौत हो गई। मृतक, जेल में ही सेवादार के रूप में काम करता था। उसकी अन्य कैदी के साथ झड़प हो गई।

जेल अधिकारियों ने हिंसक झड़प की पुष्टि की है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने बताया कि दो कैदियों के बीच विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। दोनों के बीच हिंसा घातक हो गया और इसमें एक कैदी की हत्या हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

अरविंद केजरीवाल जेल नंबर 1 में हैं कैद

दिल्ली आबकारी नीति केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अरेस्ट मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में ही बंद हैं। लेकिन वह जेल नंबर 1 में हैं जबकि हिंसा जेल नंबर 3 में हुई। केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को अरेस्ट किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments