NRI SANJH Jalandhar (2 May)
भारत के मोस्ट वांडेट आतंकी गोल्डी बराड़ की अमेरिका में हत्या की फर्जी खबर को लेकर खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि गोल्डी बराड़ अभी जिंदा है। एक शख्स ने हत्या की अफवाह उड़ा दी थी। हत्या तो हुई है। लेकिन गोल्डी बराड़ की नहीं। बल्कि, हूबहू उसकी तरह दिखने वाले अफ्रीकी शख्स की। फ्रेस्नो पुलिस ने भी कहा कि मारा गया शख्स गोल्डी बराड़ नहीं है. फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।
पिछले रोज खबर सामने आई थी कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड और भारत का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी गोल्डी बराड़ मारा गया है। इसी बीच अब पता चला है कि हत्या तो हुई है, लेकिन गोल्डी बराड़ की नहीं। बल्कि, हूबहू उसी की तरह दिखने वाले अन्य शख्स की। जो कि मूल रूप से अफ्रीका का रहने वाला था। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि जब उस शख्स की हत्या हुई तो वहां से गुजर रहे एक पंजाबी शख्स ने समझ लिया कि ये गोल्डी बराड़ है, जिसका कत्ल हुआ है। फिर उसने अफवाह फैला दी कि गोल्डी बराड़ की हत्या हो गई है।
सबसे पहले इस घटना की खबर स्थानीय वेबसाइट फॉक्स ने दी लेकिन इसमें गोल्डी बराड़ का नाम नहीं लिखा था, लेकिन इसके आधार पर भारतीय मीडिया ने इसे गोल्डी बराड़ से जोड़ दिया और उसकी मौत की खबर चला दी।
सूत्रों से पता चला है कि अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में मंगलवार शाम 5:25 बजे अफ्रीकी लोगों के दो समूहों के बीच लड़ाई हुई थी। इस लड़ाई के दौरान जो शख्स नीचे गिरा उसने खुद को बचाने के लिए तमंचे से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में दो लोगों के पेट और सीने में गोली लगी और उनकी मौत हो गई।
इनमें से मारा गया एक शख्स गोल्डी बराड़ जैसा दिखता था, इसलिए वहां से गुजर रहे एक पंजाबी ने अफवाह फैला दी कि गोल्डी बराड़ की हत्या हो गई है। इतना ही नहीं, भारतीय मीडिया में गोल्डी बराड़ की हत्या का जिम्मेदार उसके प्रतिद्वंद्वी गैंग अर्श डल्ला और लखबीर लंडा को ठहराया गया. यहां तक कि फेसबुक पर डल्ला-लंडा गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी भी ले ली।
बताया जा रहा है कि कैलिफोर्निया में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने अमेरिका की फ्रेज्नो पुलिस से गोल्डी की हत्या की खबर को लेकर संपर्क किया। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई कि पुलिस ने इस संबंध में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को क्या जानकारी दी। पुलिस ने हत्याकांड वाले उस इलाके को सील कर दिया है और मामले की जांच कर रही है। देर रात फ्रैस्नो पुलिस विभाग ने फिर इन रिपोर्टों का खंडन किया कि गोलीबारी की घटना में मारे गए दो व्यक्तियों में से एक गैंगस्टर गोल्डी बराड़ था।