Thursday, April 23, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सकांग्रेस ने जारी की 4 उम्मीदवारों की लिस्ट, राजा बडिंग लुधियाना से...

कांग्रेस ने जारी की 4 उम्मीदवारों की लिस्ट, राजा बडिंग लुधियाना से लड़ेंगे चुनाव

NRI SANJH Jalandhar (29 APRIL)

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने लुधियाना से राजा बडिंग को मैदान में उतारा है। सोमवार को कांग्रेस ने 4 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इससे पहले कांग्रेस की ओर से छह लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया जा चुका है। चार सीटों पर विवाद की स्थिति यहां दिख रही थी। लेकिन इसके बाद 4 और सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं। पार्टी ने पिछले चुनाव में 8 सीटों पर जीत दर्ज करने के साथ ही 40 फीसदी वोट हासिल किए थे। पार्टी 2024 में अपना वोट बैंक बचाने का भरसक प्रयास करेगी।

पंजाब की पटियाला, जालंधर और संगरूर की सीटों पर काफी विवाद होने की बात सामने आई थी। वहीं, होशियारपुर और फरीदकोट सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान हो चुका है। कई सीटें ऐसी हैं, जहां कई-कई दावेदार थे। जिस कारण सहमति बनने में वक्त लगा।

पटियाला कभी कांग्रेस का गढ़ कहलाता था। लेकिन अब कलह के कारण हाल ही में सांसद परनीत कौर भाजपा में चली गईं। अब कांग्रेस ने यहां से धर्मवीर गांधी पर भरोसा जताया है। वे पहले आप के टिकट पर यहां से जीत चुके हैं। लेकिन पार्टी के स्थानीय नेता उनको बाहरी बता रहे हैं। जिसके बाद स्थिति खराब हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments