NRI SANJH JALANDHAR(11 February)
उत्तर प्रदेश के गोंडा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 5 साल की एक मासूम बच्ची के साथ उसी के स्कूल के दो क्लासमेट ने रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि स्कूल परिसर में दोपहर के लंच ब्रेक के दौरान पांच साल की एक लड़की के साथ उसके दो सहपाठियों ने रेप किया।
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में पीड़ित बच्ची के परिजनों द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद 8 और 10 साल की उम्र के आरोपी लड़कों को पकड़ लिया गया है. यह घटना किशोरी धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के निजी स्कूल की है.


