Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeपंजाबफिर एक्टिव हुआ वेस्टर्न डिस्ट्रबेंस, पंजाब के कई जिलों में बारिश की...

फिर एक्टिव हुआ वेस्टर्न डिस्ट्रबेंस, पंजाब के कई जिलों में बारिश की संभावना

NRI SANJH Jalandhar (23 April)


पंजाब में मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्ट्रबेंस के चलते सुबह से ही पंजाब के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। येलो अलर्ट के चलते पंजाब में बारिश के साथ-साथ 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। वहीं, 2 दिन से बढ़ रही गर्मी से भी लोगों को हलकी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिन बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे और पंजाब के कुछ जिलों में बारिश भी होगी। ये मौसम कुछ समय के लिए गर्मी से राहत तो देगा, लेकिन औसतन तापमान में अब बढ़त देखने को मिलेगी।


मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के मानसा, संगरूर, बरनाला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला और अमृतसर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यहां आज तेज हवाएं भी चलेंगी और गरज के साथ बारिश भी होगी।


वहीं मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर- शहर में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। बारिश व तेज हवाएं चलने की संभावना है। जालंधर में भी हलके बादल छाएंगे। बारिश के आसार भी बन रहे हैं। लुधियाना में बारिश होने व तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है। पटियाला में आज बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे। वहीं, बारिश होने के आसार भी बन रहे हैं। इन सभी जिलों में पारा 22 डिग्री से लेकर 40 डिग्री के बीच नोट किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments