Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सहाई कोर्ट में दायर याचिका में वकील ने सीएम केजरीवाल के लिए...

हाई कोर्ट में दायर याचिका में वकील ने सीएम केजरीवाल के लिए मांगी वर्क फ्रॉम जेल

NRI SANJH JALANDHAR (18 April)

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वर्क फ्रॉम जेल मांगा है। दिल्ली हाई कोर्ट में एक वकील ने याचिका दायर कर सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल से ही सरकार चलाने की अनुमति देने की मांग की है। साथ ही जेल में वो सभई सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग की जो एक सामान्य हालात में व्यवस्था होती है।

दरअसल याचिका वकील श्रीकांत प्रसाद ने दाखिल की है। उन्होंने अदालत से तिहाड़ जेल के डीजी को मुख्यमंत्री के लिए जरूरी व्यवस्था करने का निर्देश देने की मांग भी की है। हालांकि कोर्ट ने यह तय नहीं किया है कि याचिका पर सुनवाई करनी है या नहीं।

इस याचिका में श्रीकांत प्रसाद ने मांग की है कि अदालत जेल के डीजी को निर्देश दे कि वो जेल में ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए पर्याप्त व्यवस्था करें, ताकि वो दिल्ली के विधायकों और मंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर सकें। वकील ने अपनी याचिका में तर्क दिया है कि दिल्ली में अभी जो स्थिति है, वो संविधान के अनुच्छेद 21, 14 और 19 के तहत नागरिकों को मिले मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments