Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeपंजाबजालंधर में उमा इंटरनेशनल फैक्ट्री में आग, 12 घंटे लगे काबू पाने...

जालंधर में उमा इंटरनेशनल फैक्ट्री में आग, 12 घंटे लगे काबू पाने में

NRI SANJH JALANDHAR (15 April)

जालंधर की उमा इंटरनेशनल स्पोर्ट्स फैक्ट्री में सोमवार को अचानक आग लग गई है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद है फिलहाल आग पर काबू कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि, फैक्ट्री के ऊपर वाले हिस्से में बैल्डिंग का काम चल रहा था, इसी दौरान उसकी चिंगारी आग भड़क लगाई जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में फैक्ट्री के मालिक का काफी नुकसान हो गया है। आज सुबह 11लगी थी और देर रात 11 बजे तक आग पर काबू पा लिय गया। यानी 12 घंटे बाद जाकर आग पर काबू पाया गया।

जिस फैक्ट्री में आग लगी है, उसमें स्पोर्ट्स का सामान बनाया जाता था, जिसके चलते फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में रबर और ज्वलनशील पदार्थ मौजूद रहता था। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि, दमकल की गाड़ियां पिछले एक घंटे से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है लेकिन फैक्ट्री में रबर और ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से आग पर काबू पाने में मुश्किल हो रही है। अब तक पानी से भरी दमकल विभाग की गाड़ियां लगभग 15- 20 खाली हो चुकी है लेकिन आग शांत होने का नाम ही नहीं ले रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments