NRI SANJH JALANDHAR ( 15 April)
मौसम ने एक बार करवट बदल ली है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखा गया। पिछले दिनों हरियाणा में हुई बारिश की वजह से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। मंडियों में रखा अनाज भीग गया है। विभाग द्वारा मौसम को लेकर समय समय पर अलर्ट और एडवाइजरी जारी की जा रही है। आज यानि सोमवार 15 अप्रैल को पंजाब के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चली।
मौसम विभाग ने इसे लेकर पहले से ही शनिवार, रविवार और सोमवार के लिए चंडीगढ़ में अलर्ट जारी कर दिया था। शनिवार और रविवाार के लिए आॅरेंज अलर्ट एवं सोमवार यानि आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था। वहीं हरियाणा में भी मौसम विभाग द्वारा गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना बताई जा रही है।
पंजाब में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट और एडवाइजरी जारी की गई है। विभाग ने पंजाब के 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा का रफ्तार से हवाएं चलेंगी और साथ ही बिजली चमकेगी बादल छाए रहेंगे।
वहीं राजस्थान में आंधी बारिश का दौर आज भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने यहां 13 जिलों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ हिमाचल में भारी बारिश व तूफान के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओले गिरने की संभावना है।


