Wednesday, April 22, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपत्नी सुनीता केजरीवाल को जेल प्रशासन में नहीं मिलने दिया अरविंद केजरीवाल...

पत्नी सुनीता केजरीवाल को जेल प्रशासन में नहीं मिलने दिया अरविंद केजरीवाल से

NRI SANJH JALANDHAR (13 April)

आम आमदी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने बड़ा दावा किया है। संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) को उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) से सही तरीके से नहीं मिलने दिया जा रहा है। तिहाड़ जेल प्रशासन बीजेपी के इशारे पर काम कर रही है।

संजय सिंह ने तिहाड़ जेल प्रशासन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सुनीता केजरीवाल को तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल के साथ आमने-सामने की मुलाकात नहीं करने दी गई। जले अधिकारियों ने उन्हें खिड़की के जरिए केजरीवाल से मिलने की इजाजत दी।

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के एक सांसद की अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात तिहाड़ जेल प्रशासन ने आखिरी वक्त में रद्द कर दी। इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। हमें बताया गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विंडो बॉक्स के जरिए मिलना होगा। जबकि खूंखार अपराधियों को भी अपने परिजनों से उनके बैरक में मुलाकात करने दिया जा रहा है।

बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में संजय सिंह करीब छह माह तक जेल में रहने के बाद जमानत पर 3 अप्रैल 2024 को रिहा हुए थे। वह सबसे पहले अरविंद केजरीवाल की पतनी सुनीता केजरीवाल, मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनज जैन से मिले थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments