Monday, June 8, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसिद्धू मूसेवाला का नया गाना:रैपर सन्नी माल्टन के यूट्यूब पेज से हुआ...

सिद्धू मूसेवाला का नया गाना:रैपर सन्नी माल्टन के यूट्यूब पेज से हुआ रिलीज

NRI SANJH JALANDHAR (20 April)

सिद्धू मूसेवाला का एक और गीत यानि छठा गाना 4.10 रिलीज हुआ। ये गाना सिद्धू मूसेवाला के करीबी रहे सन्नी माल्टन ने निजी पेज से रिलीज किया है। इसका टीजर मंगलवार को सन्नी माल्टन के यूट्यूब पेज पर ही रिलीज किया गया था।
मिली जानकारी के अनुसार, ये गाना शाम करीब पांच बजे रिलीज किया जाना है। इस गीत का नाम 4:10 रखा गया है। यही कारण है कि इस गीत को चौथे महीने की दस तारीख को रिलीज भी किया जा रहा है।

रैपर सनी माल्टन ने इस गीत के पोस्टर को रिलीज करने के साथ ही जानकारी दी थी कि गीत को उनके यू-ट्यूब चैनल पर ही रिलीज किया जाएगा। बता दें सनी माल्टन और बिग बर्ड ने सिद्धू मूसेवाला के साथ कई गानों में काम किया है। इसमें लेवल्स, नेवर फोल्ड, जस्ट लिसन जैसे कई हिट गाने शामिल हैं। इन गानों को लोगों ने खूब प्यार दिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments