NRI SANJH JALANDHAR (9 April)
अमेरिका के ओहियो से कुछ दिन पहले लापता भारतीय इंजीनियरिंग छात्र मोहम्मद अब्दुल अरफात क्लीवलैंड क्षेत्र में मृत पाया गया है। अरफात की मौत एक सप्ताह के भीतर दूसरी और अकेले 2024 में भारतीय छात्रों से जुड़े हमलों की श्रृंखला में 11वीं मौत है।
न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा, “यह जानकर दुख हुआ कि मोहम्मद अब्दुल अरफात, जिनके लिए खोज अभियान चल रहा था, ओहियो के क्लीवलैंड में मृत पाए गए. मोहम्मद अरफ़ात के परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाए मोहम्मद अब्दुल अरफात की मौत की गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए @IndiainNewYork स्थानीय एजेंसियों के संपर्क में है. हम उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहायता दे रहे हैं।


