Monday, March 9, 2026

Google search engine
Homeपंजाबकेजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP की भूख हड़ताल पर CM भगवंत मान रहेंगे मौजूद

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP की भूख हड़ताल पर CM भगवंत मान रहेंगे मौजूद

NRI SANJH JALANDHAR (7 April)

राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी आज देशभर में भूख हड़ताल पर है। दिल्ली सरकार के मंत्री, आप के सभी सांसद, विधायक और पार्षद आज जंतर-मंतर पर सामूहिक भूख हड़ताल करेंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी शहीदे आजम शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में सामूहिक भूख हड़ताल की योजना बना रही है।

नेतृत्व सीएम भगवंत मान करेंगे

इस कार्यक्रम का नेतृत्व खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे। पार्टी जिला और तहसील स्तर पर भी कार्यक्रम बनाएगी। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ने नेताओं के साथ-साथ स्वयंसेवकों को भी इसमें शामिल करने की तैयारी कर ली है।

दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पार्टी कार्यकर्ता एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। आप नेता केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चे पर आ गए हैं और मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया गया है। ऐसे में पार्टी रविवार को सामूहिक उपवास के जरिए देश ही नहीं विदेश में भी विरोध जताने की तैयारी में है।

केजरीवाल को साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया…

शनिवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर साजिश और एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments