NRI SANJH JALANDHAR (4 April)
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। एक्ट्रेस की इस इंटिमेट सेरेमनी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हैं। इस कपल ने अभी तक ऑफिशियल घोषणा नहीं किया है। हाल ही में अब एक्ट्रेस की संगीत नाइट का वीडियो छाया है, जिसमें वह व्हाइट कलर के शरारा में तापसी पन्नू बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
सामने आए वीडियो में तापसी पन्नू मैथियास बो के साथ रोमांटिक डांस करती नजर आ रही हैं। इंस्टेंट बॉलीवुड ने दोनों का डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है। वीडियो में तापसी फुल-स्लीव टॉप फेदर डिटेलिंग वाले सफेद शरारा सेट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।


